Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली। गत दिवस भाकियू प्रदेश महासचिव जावेद तोमर के साथ बिजली विभाग के क्लर्क द्वारा की गई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद शामली कलक्ट्रेट में चल रहा भाकियू का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। उन्होने विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।  गत शुक्रवार को भाकियू प्रदेश महासचिव जावेद तोमर किसानों की समस्याओं को लेकर एक्सन चतुर्थ के कार्यालय पहुंचे थे, जहां आरोप है कि क्लर्क राजेन्द्र द्वारा अवैध वसूली की मांग की गई, जिसका जावेद तोमर द्वारा विरोध किया गया। विरोध से क्षुब्ध होकर क्लर्क द्वारा भाकियू नेता जावेद तोमर के साथ मारपीट की गई। मारपीट के विरोध में भाकियू नेताओं ने शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए आन्दोलन करने की चेतावनी दी थी। लेकिन शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा क्लर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए और धरने को समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने चेतावनी दी कि विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द की आन्दोलन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जावेद तोमर, जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, योगेन्द्र सिंह, दीपक शर्मा, अरविन्द पहलवान, प्रवीन पंडित, जितेन्द्र कुमार, पदम केडी, महमूद हसन, माजिद केडी, नदीम अहमद, गयूर अली आदि मौजूद रहे। 

Category

🗞
News

Recommended