Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कैराना बाग में मजदुरी पर काम कर रही महिला के साथ दो सगे भाईयो सहित तीन युवको ने छेडखानी की। महिला के बचाव में आयी दुसरी महिला मजदुर के साथ आरोपियो ने मारपीट कर दी। मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयो व एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी गांव गाजीपुर के पास नोनिहाल के बाग में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव बधुपुरा निवासी सावेज व उसके भाई मंजूर तथा एक अन्य अज्ञात ने उसकी पत्नी के साथ छेडखानी करते हुए अश्लील बाते कही। उसकी पत्नी द्वारा शोर मचाने पर एक महिला मजदुर मौके पर आयी तो आरोपियो ने उसके साथ भी मारपीट की तथा धमकी देते हुए फरार हो गये। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मामले में आरोपियो सावेज, मंजूर निवासी गांव बधुपुरा तथा एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Category

🗞
News

Recommended