Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कोतवाली कैराना क्षेत्र खुरगान बाईपास पर दो बाइको की आमने सामने की भिंडत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोटे आयी। एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी पहुचाया जहा से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।शुक्रवार देर शाम बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी धमेन्द्र वर्मा अपनी पत्नी पूनम वर्मा के साथ बाइक द्वारा पानीपत जा रहा था। खुरगान बाइपास पर विपरित दिशा से जा रही बाइक से उनकी भिंडत हो गई। जिससे धमेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस द्वारा घायल को सरकारी अस्पताल पहुचाया जहा से उसे जिला चिकत्सालय रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को भी हिरासत में ले लिया। बाद में दोनो पक्षो के बीच समझौते का प्रयास चला। 

Category

🗞
News

Recommended