Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कानपुर देहात -सभा निवादा गांव के सामने तेल पूजन कर रही महिलाओं को तेज रफ्तार लोडर ने मारी जोरदार टक्कर दोनों महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत अचानक हुए हादसे ने घर की सारी खुशियां छीन ली। सुमन देवी के चार बच्चे थे। एक बेटी शिखा का विवाह हो चुका था। तीन बच्चे नेहा,हिमांशु व राघवेंद्र उसकी परवरिश में थे। पिता पूर्व में रसूलाबाद में ही पल्लेदारी करता था। पिता बाहर जाकर शटरिंग का काम कर अपने बच्चों का पेट पालता था। बच्चे परिषदीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते थे। अचानक हुई मां की मौत से बच्चे सदमे में हो गए। सबसे छोटा बेटा राघवेंद्र अपनी मां के पास सीएचसी में चिपक कर रो रहा था और माँ माँ की चीख-पुकार कर रहा था। लेकिन उन बच्चों को शायद नहीं पता था कि उनकी मां हमेशा के लिए उनका साथ छोड़ गई। रसूलाबाद में बेकाबू लोडर की टक्कर से दो महिलाओं की मौत शनिवार को हुई थी।

Category

🗞
News

Recommended