Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र के क्राफ्ट मेला मैदान में बुंदेलखंड साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंच से साहित्य महोत्सव में आये लोगों को साहित्य और गांधी की अहिंसात्मक विचारधारा से अवगत कराया जा रहा था। महोत्सव में दूसरी रस्साकसी प्रतियोगिता का भी आयोजन चल रहा था। जब यह प्रतिस्पर्धा चल रही थी,इसी बीच बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम में किसी बात को लेकर तूतू मैं मैं हो गई। मुहवाद से शुरू हुई ये लड़ाई देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों टीमों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया और लात घूंसे चलाने लगे। टीमों में विवाद उत्पन्न हो गया और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मेले में भगदड़ का माहौल बन गया। जिसमे पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों टीमों को समझाते हुए मामला शांत कराया।

Category

🗞
News

Recommended