Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कैराना। पानीपत-नगीना फोरलेन हाइवे के लिए कैराना में सर्वे कंपनी व वन विभाग की ओर से कटान हेतु सड़क किनारे खड़े पेड़ों की निशानदेही का कार्य शुरू कराया गया। दरअसल, कैराना बाईपास से होकर पानीपत-नगीना फोरलेन हाइवे गुजरेगा। हाइवे के निर्माण के लिए कई बार सर्वे किया जा चुका है। अब सर्वे कंपनी और वन विभाग की ओर से सड़क किनारे खड़े पेड़ों की निशानदेही कराई जा रही है। केवल उन्हीं पेड़ों को चिह्नित किया जा रहा है, जो वन विभाग की ओर से लगवाए गए थे। यमुना ब्रिज से लेकर शामली तक प्रथम चरण में निशानदेही की जाएगी, जिसके बाद हाइवे की जद में आने वाले इन पेड़ों का विभाग की ओर से कटान किया जाएगा। बताते हैं कि हाइवे का निर्माण होने के बाद फिर से पौधारोपण कराया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended