Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
गरोठ -न्यू टारगेट एकेडमी भानपुरा द्वारा गरोठ नगर में चयनित आर्मी जवानों एवं रिटायर्ड जवानों एवं शिक्षकों तथा पत्रकार गणों का भव्य सम्मान समारोह किया गया चयनित जवानों के पालको का भी सम्मान किया गया एवं टारगेट एकेडमी से भव्य जुलूस निकाला गया जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः टारगेट एकेडमी पहुंचा हर चौराहे हर गली मोहल्ले में आर्मी जवानों का भव्य सम्मान किया गया ,गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवीलाल धाकड़ गरोठ के मुख्य मार्ग पर सैनिक जवानों का सम्मान करने पहुंचे इस भव्य सम्मान कार्यक्रम में टारगेट एकेडमी के संचालक दीपक माली सर नितिन चौधरी शिक्षक किशोर माली 24 न्यूज़ चैनल संचालक जिवन सांखला जिला मीडिया प्रभारी संजय चौहान शामगढ़ पत्रकार मुकेश टाक पत्रकार राजू परिहार चयनित आर्मी जवान राजेंद्र जी सिसोदिया राजेंद्र जी राजपूत सुनील मीणा कृष्णा ग्वाला आर्मी जवान घनश्याम आदि सैकड़ों की संख्या में संस्था के सहयोगी आर्मी जवान उपस्थित थे

Category

🗞
News

Recommended