Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली: एसपी विनित जायसवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में विशेष ऑपरेशन के तहत 16 पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद शामली पुलिस द्वारा आॅपरेशन हिस्ट्रीशीट नाम से एक सप्ताह का अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत पेशवेर शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए थे, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर सर्तक दृष्टि रखकर उनपर अंकुश लगाया जा सके। एसपी ने बताया कि इस पूरे अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 16 पेशेवर शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जिससे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियां और संलिप्पता पर अंकुश लगाने में शामली पुलिस को सफलता हाथ लगे। 

Category

🗞
News

Recommended