Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
झाँसी-जनपद की नवाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोई महिला एक बच्ची को लिए सीता होटल के पास खड़ी हुई है जो देखने में उसकी परिजन नहीं लग रही है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की जिस पर वह महिला कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी जबकि उसका कहना था कि यह बच्ची उसके भाई की बेटी है,लेकिन पुलिस के पूंछे जाने पर वह बच्ची की रिश्तेदार होने का कोई सबूत नहीं दे सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने झांसी चाइल्डलाइन संस्था को सूचित किया और बच्ची को थाने लाकर चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended