Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
झांसी, जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लाइफ लाइन नाम से प्राईवेट नर्सिंग होम है। जहां लगभग 65 वर्षीय प्रभा नाम की महिला इलाज कराने के लिए गई थी। प्रभा के बेटे का कहना है कि इलाज के दौरान डाॅक्टर ने कैंसर बताते हुए  ऑपरेशन करने की बात कहते हुए 50 रुपए मांगे। 50 हजार रुपए जमा करने के बाद उनका आपरेशन हुआ। ऑपरेशन होने के बाद परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद 30 हजार रुपए और जमा कराये गये। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनकी मां की मौत हो गई है। प्रभा के बेटे का आरोप है कि डाॅक्टर की लापरवाही के कारण उनकी मां की मौत हो गई है। जिस पर परिजनों ने हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर किसी प्रकार शांत कराया। वहीं चिकित्सक परिजनों के आरोप को निराधार बता रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended