Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में दलित बस्ती में नाले की सफाई न होने के कारण नाला पटा पड़ा है। मोहल्ले वासियों को गंदगी की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने नाले की सफाई को लेकर पालिका के प्रदर्शन किया।  पालिका प्रशासन के द्वारा कस्बे में स्वच्छता अभियान के लिए करोड़ों रूपये प्रचार प्रसार में खर्च किए है। लेकिन कस्बे में सफाई व्यवस्था लचर हालत में है। मोहल्ला रायजादगान में पालिका के द्वारा पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है, लेकिन उसकी सफाई नही करा जा रही है। आरोप है कि कई बार पालिका प्रशासन से नाले की सफाई कराए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। नाले की सफाई न होने के कारण नाला चौक हो चुका है। जिसके चलते नाले में गंदा पानी जमा हो गया है। गंदा पानी जमा होने के कारण मोहल्ले के लोगों को बीमारी का भय सता रहा है। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किरणपाल, सलेकचंद, दीपक, जमुनादास ,ओमबीर, कमला, सुरेश, खुशनुदा, भगवती, अनीस, जसवीर, विजय सहित आदि लोग मौजूद रहे। ईओ राजबलि यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। अगर ऐसी समस्या है, तो कर्मचारी भेजकर नाले की सफाई करा दी जायेगी। 

Category

🗞
News

Recommended