Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
झांसी,सोमवार को झांसी पहुंचे रेल सुरक्षा बल के महानिरीक्षक मंडल सुरक्षा,ने पत्रकारों से रेल यात्री और रोल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि अतिमहत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को हाइटेक उपकरणों से लैस किया जाना है। जिसके तहत रेलवे बोर्ड द्वारा पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। महानिरीक्षक ने बताया कि कांस्टेबल स्तर से ऊपर वाले सभी आरपीएफ कर्मियों को हाईटेक उपकरणों की जानकारी दी जा रही है,जिसमें सीसीटीवी कैमरा का प्रयोग कैसे करना है और आगमन व निकास गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाने हैं। इसके अलावा पोर्टेबल मेटल डिटेक्टर भी कर्मियों को दिए जा रहे हैं जिससे शक होने पर उक्त सुरक्षा कर्मी तत्काल चैकिंग कर सकें। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि अभी झांसी मंडल के पास बॉम्ब स्क्वायड उपलब्ध नहीं है,जिसके लिए रेलवे बोर्ड को लिखा गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से आरपीएफ के कठिन परिश्रम के चलते झांसी स्टेशन पर जहरखुरानी,चोर,लूट जैसे मामलों में भारी कमी आई है।

Category

🗞
News

Recommended