Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली थाना झिंझाना में चैकिंग के दौरान 03 अंतरराज्य वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 मोटर साइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन मे चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी कैराना व प्रभारी निरीक्षक झिंझाना के कुशल नेतृत्व व निकट पर्यवेक्षण में चौकी चौसाना पुलिस द्वारा भोगीमाजरा मन्दिर के पास चैकिग करते समय सूचना के आधार पर मोटर साइकिल पर सवार 03 अन्तर्राज्यीय वाहन चोर 1. फुरकान पुत्र स्व0 नूरहसन निवासी ग्राम बसी चुंधयारी थाना झिझाना जनपद शामली 2. आरिफ उर्फ काला पुत्र इरशाद निवासी ग्राम बल्लामाजरा थाना झिझाना जनपद शामली 3. दीपक पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम गंगारामपुर खेडकी थाना झिझाना जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है इसके अलावा अभियुक्त गण के कब्जे से मौके पर ही एक बिजली का स्टेबलाइजर एक स्टार्टर और बिजली की केवल भी बरामद हुई है । बरामदा मोटरसाइकिलओ में एक मोटरसाइकिल के संबंध में थाना झिझाना पर मु0अ0स0 97/2020 धारा 379 भादवि पंजीकृत है इस संबंध में चौकी चौसाना थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ उर्फ काला थाना झिंझाना से गोवध के मुकदमे में वांछित भी था। पूछताछ का विवरण:-अभियुक्तगण ने गहनता से पूछताछ करने पर बताया है कि बरामदा मोटरसाइकिल उनके द्वारा अलग-अलग स्थानों से चोरी की है जिनको बल्लामाजरा कब्रिस्तान की घनी झांडियों छुपा कर रखा था इसके अलावा एक स्टेपलाइजर, एक स्टार्टर व केबल इनके द्वारा सरकारी स्कूल ग्राम गंगारामपुर खेडकी से चोरी किया था ।

Category

🗞
News

Recommended