Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली जनपद के थानाभवन।एक माह पूर्व गांव रसीदगढ से चोरी किये गये गन्ने से लदे ट्राले को पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर एक भटटे से बरामद कर लिया। पूछताछ में बदमाशों द्वारा बताये गये चोरी की वारदात मे शामिल एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया। बदमाशों के कब्जे से ट्राली व गन्ने के पांच हजार रूपयें बरामद किये गये है। थानाभवन थाने में आयोजित प्रैसवार्ता में क्षेत्राधिकारी अमित सक्सैना ने बताया कि क्षेत्र के गांव रसीदगढ निवासी पीडित माधो सिहं ने मिल में गन्ना डालने के लिए रात में अपनी ट्राली में गन्ना लादकर घर के आगे खडी कर रखी थी। गत 3 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने गन्ने सहित ट्राली चोरी कर ली थी। मामले में पीडित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए थानाभवन के मस्तगढ नहर की पुलिया के पास से दो आरोपियों रवि पुत्र महंती व अक्षय पुत्र रवि निवासीगण कैलशिकारपुर थाना गढीपुख्ता को गिरफतार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपियों ने अपने साथी यारपुर निवासी पप्पु पुत्र जगत सिहं के साथ मिलकर गांव यारपुर से गन्ने से लदी ट्राली चोरी की थी। गन्ने को आरोपियों ने गांव भैंसवाल में स्थित महमूद पुत्र सीनू के कोल्हु पर बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गयी ट्राली को बरामद कर लिया जबकि गन्ने के पैसों में बचे पांच हजार रूपयें भी बरामद कर लिये। पुलिस ने आरोपी तीनों लोगों को गिरफतार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई बच्चू सिहं, एसआई रविन्द्र कुमार सैनी, पुलिस कर्मी प्रताप सिहं, व गौरव कुमार शामिल रहे।

Category

🗞
News

Recommended