Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जिस दिन से मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है उस दिन से वह लगातार अधिकारियों को गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने का निर्देश दे रहे हैं लेकिन आगरा की सड़कों को आज तक गड्ढा मुक्त नहीं किया गया है बल्कि अधिकारी गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने के नाम पर अपनी जेब भरने में लगे हैं। कैलाशपुरी मोड़ की बात करें तो यहां भाजपा ही नहीं सपा सरकार में भी सड़कों में गड्ढे दिखाई देते थे यही स्थिति आज भी है इन गड्ढों में आए दिन दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों में नुकसान हो रहा है अलावा इसके वाहन चालक चोटिल भी हो रहे हैं ।ऑटो चालक ने कहा कि सरकार कुछ भी काम नहीं कर रही है जिसके कारण ऑटो में आए दिन नुकसान हो जाता है। 

Category

🗞
News

Recommended