Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के थाना भवन नगर के टंकी रोड पर स्थित पौराणिक तालाबों व खाद के गडढों पर लोगों द्वारा किये गये कब्जों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने नगर पंचायत की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि की जांच की। जिसपर कब्जा धारियों द्वारा अवैध कब्जे मिले। थानाभवन नगर के मौहल्ला छीपियान में टंकी रोड पर स्थित पौराणिक तालाब, खाद के गडढों व रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर दर्जनों बार शिकायतें हो चुकी है। परन्तु राजनैतिक साढगाढ के चलते अवैध कब्जा धारियों पर कोई कार्यवाही नही हो सकी। समचार पत्रों में प्रकाशित कब्जे की शिकायतों के बाद अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारी कानूनगो विनोद कुमार व लेखपाल सैलेन्द्र सिहं ने नगर पंचायत की टीम संजय डिमोरिया, मनीष कुमार, वसीक अहमद आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर पूरे तालाब पर अवैध कब्जे मिले। यही नही कुछ लोगों द्वारा तो तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभ तक ले लिया है। मामले में राजस्व अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी। जिसके बाद नियमानुसार कार्यवाही अम्ल में लायी जायेगी। नगर पंचायत बाबू संजय डिमोरिया ने बताया कि तालाब की भूमि पर दर्जनों मकान अवैध रूप से बने मिले है। जिनमें मात्र एक पात्र व्यक्ति मिला है जबकि अन्य सभी प्रधानमंत्री अवास के लगभग आधा दर्जन लाभार्थी अपात्र मिले है। 

Category

🗞
News

Recommended