Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जनपद शामली के कांधला पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी का खुलासा मात्र 4 घंटे के भीतर करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस पकड़े गए चोर के फरार साथी की तलाश कर रही है पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल आपको बता दें कि इस जनपद शामली के कांधला कस्बे के कराना मार्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर व वैष्णो माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पत्र सहित वैष्णो माता के लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए थे और मौके से फरार हो गए थे वहीं दूसरी ओर कस्बे की पूर्वी यमुना नहर नहर पटरी मनकेश्वर महादेव मंदिर में भी अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया था मौके से पुजारी ने एक चोर को मौके से पकड़ लिया था जबकि एक चोर मौके से फरार हो गया था, वही मंदिर में हुई चोरी के बाद मंदिर कमेटी श्रद्धालुओं में रोष उत्पन्न हो गया था और जल्दी चोरी के खुलासे की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने भी मंदिर कमेटी व श्रद्धालुओं को आश्वासन देते हुए जल्दी चोरी के खुलासे का दावा किया था। पुलिस ने पकड़े गए चोर से पूछताछ में मंदिर में हुई चोरी की नकदी व जेवरात बरामद करते हुए मंदिर में चोरी का खुलासा कर दिया पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है और पकड़े गए चोर की फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended