Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली थाना भवन कब्रिस्तान की भूमि व मार्ग के दोनो ओर खडे लाखों की कीमत के पेड काटे जाने के समाचार पत्रों में प्रकाशन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच की थी। जिसमें लाखों के पेड काटने की पुष्टी हो गयी थी। परन्तु जांच के एक सप्ताह के बाद भी मुकदमा तो दूर किसी भी विभाग से तहरीर तक नही आयी है। आलम यह है कि अधिकारी दूसरे विभागों पर कार्यवाही करने की बात कह रहे है। थानाभवन नगर के इतिहास में पूर्व में दर्जनों घोटालों व कब्जों की शिकायते हुई लेकिन राजनैतिक व साठ गाठ के चलते कभी कोई कार्यवाही नही हो सकी। इसी तरह नगर का लाखों का पेड काटने का मामला भी ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है। रतन पैट्रोल पम्प के सामने मार्ग पर स्थित शमशान घाट मार्ग के दोनो ओर व कब्रिस्तान से कुछ लोगों ने बिना अनुमती के 240 पेड यूके लिप्टिस, शीशम व नीम आदि के पेड़ काट लिए थे। घटना की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार राजकुमार भारती ने थानाभवन थाना प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा व राजस्व विभाग की टीम व नगर पंचायत ईओ के साथ मौके पर पहुंचकर मामलेे की जांच की थी। जांच में लाखों की कीमत के 240 पेड के काटे जाने की पुष्टी हुई थी। मौके पर आरोपी पक्ष के कुछ लोग स्वंय ही पेडों की कीमत अधिकतम 11 लाख बता रहे थे। जबकि जानकारों की माने तो इन पेडों की कीमत बीस से पच्चीस लाख रूपयें बतायी जा रही है। जांच के पश्चात अधिकारी ने कहा था कि मामले में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जबकि जांच के एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक थानाभवन थाने में कोई तहरीर भी नही पहुंची है।

Category

🗞
News

Recommended