Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
थानाभवन। बुआ के यहां आयी युवती को अगवा कर तीन आरोपी युवकों दिल्ली के होटल में ले गये। युवती के साथ दुराचार कर आरोपी युवती को जंगल में छोडकर फरार हो गये। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। मेरठ के एक गांव निवासी युवती के पिता ने थानाभवन थाने में तहरीर दी कि पीडित की पुत्री अपनी बुआ के यहां थानाभवन के गावं भैसानी में आयी थी। आरोप है कि पीडित के गांव के ही तीन युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया तथा युवती को दिल्ली के एक होटल में लेजाकर उसके साथ दुराचार किया तथा युवती को पीडित के ही गांव के जंगल में फेंक कर फरार हो गये। पीडित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Category

🗞
News

Recommended