Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कैराना। शनिवार शाम ई रिक्शा द्वारा स्कूल से वापस घर लौट रही कक्षा 8 की छात्रा के साथ एक मनचले ने बीच रास्ते में छेडछाड कर दी। मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। कस्बे के एक मौहल्ला निवासी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी दुसरे मौहल्ले में एक स्कूल में कक्षा 8 में पढती है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसकी बेटी अन्य छात्राओ के साथ ई रिक्शा द्वारा स्कूल से घर वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसकी बेटी के साथ छेडछाड शुरू कर दी। उसकी बेटी द्वारा शोर मचाने पर भीड इक्टठा होने लगी तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मामले में आरोपी फरमान निवासी मौहल्ला खैलकला के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Category

🗞
News

Recommended