Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रविवार देर शाम को जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के गहलू रोड पर एक ट्रक यूपी 78 बीटी 5350 यूरिया उतर रहा था। उक्त जानकारी जब कानपुर देहात के डिस्ट्रीब्यूटर फर्टिलाइजर एंड सीमेंट लिमिटेड के प्रदीप मिश्रा को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना कंपनी सहित जिला कृषि अधिकारी को फोन कर जानकारी दी। उनका कहना था यह माल कानपुर से लोड हुआ और हरियाणा जाना था। लेकिन वहां न जाकर चोरी छुपे कम दामों में रसूलाबाद में बेचा जा रहा था। गहलू रोड रसूलाबाद में एक दुकान में माल उतर रहा था। लगभग आधी गाड़ी चांद छाप यूरिया उतर चुका था। जब अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचा। दुकान संचालक दुकान बंद करके मौके से फरार हो गया। साथ ही गाड़ी का चालक भी मौके से फरार हो गया। एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया औऱ आला अधिकारियों को अवगत कराया।

Category

🗞
News

Recommended