Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
थानाभवन। युवती के साथ छेडछाड कर उसके बीच बाजार में कपडे फाडने के आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर हत्या के प्रयास, छेडछाड आदि सहित आधा दर्जन मामलों में पहले ही थाने में मुकदमें दर्ज है।  थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद निवासी एक युवती ने थानाभवन थाने में चार दिन पूर्व तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि कस्बे के ही एक आरोपी ने पीडिता के साथ बीच बाजार में छेडछाड की थी जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पीडिता के कपडे फाड दिये थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि आरोपी की गिरफतारी के लिए दबिश दी गयी। जिसके चलते आरोपी को मुखबीर की सूचना पर जलालाबाद से गिरफतार कोर्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले भी कई मुकदमें दर्ज हुए है जिसमें वह जेल भी जा चुका है। 

Category

🗞
News

Recommended