Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उज्जैन :-एक तरफ मध्यप्रदेश सरकार भू माफियाओ पर कार्यवाही कर सबक सिखाने की बात कर रहीं हैं वही उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के ग्राम पंचायत निपानिया गोयल के अंतर्गत ग्राम लखाहेड़ा ओर ग्राम पंचायत पानबिहार के अंतर्गत ग्राम बच्चूखेड़ा में स्कूल व स्कूल की शासकीय जमीन पर भू माफियाओं को मौन स्वीकृति दे कर कब्जा करवा दिया, बच्चूखेड़ा में तो बच्चों के स्कूल 1995-96 में बनकर तैयार हुआ था उसी पर ही कब्जा करवा दिया, वही लखाहेड़ा में स्कूल की जमीन पर कब्ज़ा कर भवन बनाकर भूसा भरकर मवेशियों को बांध दिया, वही ग्रामीणों ने बताया कि हमारे द्वारा भूमाफियाओं को समझाने गए तो विवाद पर आ गए और हमारे द्वारा अधिकारियों को बताया पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई, इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की तो एक दूसरे पर के विभाग पर थोपने नजर आये, अगर इसी प्रकार कार्यवाही के नाम पर प्रशासनिक अधिकारी एक दूसरे के विभाग पर थोपने रहे तो आने वाले वक्त में भू माफिया शासकीय भवनों व जमीनों पर कब्जा कर मवेशियों के तबेला बना देंगे। 

Category

🗞
News

Recommended