Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उन्नाव जिले के सफीपुर तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में सभी कमरों का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनको गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली।जिलाधिकारी ने बुजुर्गो को अपने हाथों से गुजिया और मिठाई खिलाई और वस्त्र बांटे। जिले के सबके बड़े अधिकारी से मिलकर वृद्धाश्रम में मौजूद सभी बुजुर्गो के चेहरे खिल उठे। आश्रम में मौजूद बुजुर्गो ने बताया कि पहली बार जिले का इतना बड़ा अधिकारी हमसे मिलने आया और हमारे साथ होली खेली हमे मिठाई खिलाई और कपड़े भी दिए। जिलाधारिकारी के साथ समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया और संचालक S.M. पांडेय मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended