Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कैराना। होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कैराना में एहतियातन डेढ सेक्शन पीएसी बल मंगाया गया है। पुलिस भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। जिले में कैराना की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जाते हैं। सोमवार को होली पर्व के चलते क्षेत्र में पुलिस अलर्ट नजर आई। पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। बीट कांस्टेबलों को भी सतर्क किया गया है। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से पुलिस संवाद भी कर रही है। इसके अलावा कोतवाली पर डेढ सेक्शन पीएसी बलों को एहतियातन मंगाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच सके।

Category

🗞
News

Recommended