Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
झाँसी के थाना पूंछ अंतर्गत ग्राम सेरसा में हुआ दलित पर अत्याचार। वहीं थाना पूंछ अंतर्गत ग्राम सेरसा में हरनारायण अहिरवार  ने बताया, कि वह अपनी पत्नी सहित खेतों में मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था, तभी अचानक उसने देखा कि उसके खेत मे  भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी।  जब हरनारायण भूसा मशीन के पास पहुंचा तो ड्राइवर से जानकारी ली कि बिना पूछे तुम मेरे खेत में मशीन क्यों चला रहे हो ड्राइवर ने बोला कि मालिक से बात कीजिए।  वही मालिक के पास जब हरनारायण पहुंचा, तो देखा नरेंद्र पटेल उर्फ उधम वहां पर बैठे थे।  जब हर नारायण ने उधम पटेल से कहा कि आप मेरे खेत में बगैर पूछे चोरी से भूसा क्यों बना रहे हैं, तो नरेंद्र पटेल हरनारायण को जातिसूचक गालियां देने लगे एवं लात घुसा से मारना शुरू कर दिया।  भयभीत हुए हरनारायण ने घर पहुंच कर 112 नंबर पर सूचितना दी एवं आज थाना पूंछ में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

Category

🗞
News

Recommended