Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मंदसौर जिले के जिलेभर में मामले देखने को मिल रहे हैं कि खुजली रोग लोगों में इतना फैल गया कि हर घर में लोगों को इस रोग में जकड़ लिया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई इस प्रकार की कोई पहल कर इन पर ध्यान नहीं दिया गया। अभी तक ऐसा ही मामला नई आबादी करजू में निवास करने वाले दिनेश सांसरी के परिवार का है।  एक एक कर पूरे परिवार को खुजली वाले वायरस ने चपेट में ले लिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम को समय रहते इसकी जांच कर इस वायरस के रोकथाम के लिए प्रयास करना चाहिए अन्यथा इस बीमारी के बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि गरीबी क वजह से ये परिवार इलाज नहीं करा पा रहा था, इसी कारण घर में और अन्य लोगों को इस बीमारी ने जकड़ लिया है। 

Category

🗞
News

Recommended