Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान एक युवक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, अवैध बंदूक लिए फायरिंग कर रहे युवक के पास ही कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह युवक द्वारा खुलेआम फायरिंग करने के बाद खिलखिला कर हंस रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में शामली पुलिस प्रशासन ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। खुलेआम बंदूक से फायरिंग करने वाले युवक का नाम सुमित सिंह बताया जा रहा है। जब इस बारे में एसपी विनीत जयसवाल शामली से बात की गई तो उन्होंने बताया गया कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वहीं एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच थाना झिंझाना एस.एच.ओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह युवक एम टेक का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस युवक पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended