Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
ख़बर यूपी के अमेठी से है जहां रेलवे लाइन पार करते हुए महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसके दोनों पैर व बायां हाथ कट गए। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय कांधा निवासिनी यशोदा पत्नी उदय भान अपने खेत से वापस घर आने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी कि इसी बीच प्रतापगढ़ की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर व बाया हाथ कट गया। सूचना पर महिला को परिजन तुरन्त सी एच सी अमेठी लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी डाक्टर आर एस पाठक ने बताया कि दोनों पैर व हाथ कट जाने से रक्तस्राव ज्यादा हो गया है जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

Category

🗞
News

Recommended