Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कांधला थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गया है। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराए जाने की मांग की है, दरअसल आपको बता दे पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव डूंगर का है। जहा से गांव डूंगर निवासी वलेदिन नाम के व्यक्ति ने कांधला थाने पर पुलिस को तहरीर देकर बताया है। कि उसका पुत्र हाशिम ट्रेन के द्वारा अपनी रिश्तेदारी जयपुर में गया था। जो ना ही तो रिश्तेदारी में पहुंच पाया है, और ना ही लौट कर घर वापस आया है। जिसकी हमारे द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया है। वही पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की आपबीती सुनने के बाद उसकी तहरीर लेकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended