Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के नगला हुलासी में घर के पास खाली पड़ी भूमिपर निजी निर्माण कराने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद में गालीगलौज के बाद जमकर मारपीट हुई।
 
जिसमें लाठी डंडे चले। दोनों पक्ष से चार लोग 80 वर्षीय ब्रजकिशोर व ब्रजकिशोर का पुत्र 40 वर्षीय मनोज कुमार व दूसरा पक्ष से 25 वर्षीय सुनील व 23 वर्षीय नरेंद्र कुमार घायल हो गये। जोकि आपस मे भाई भतीजे बताये गए है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाजुक स्थित को काबू में करने के बाद दोनों पक्ष के चार घायलों को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरो द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में तहकीकात में जुटी हुई है।

Category

🗞
News

Recommended