Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
दुनियाभर में कोरोना वायरस की महामारी का शेयर बाज़ार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस कारण भारतीय ट्रडरों का लाखों करोड़ रूपये डूब चुका है। इस वायरस के कारण संकट में फंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। डब्ल्यूएचओ द्वारा इस वायरस को महामारी घोषित करने के बाद कई देशों का विज़ा भारत सरकार ने रद्द  कर दिया है। जिससे इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और ट्रैवल व्यापार पूरी तौर पर चौपट हो चुका है।

गोन्यूज़ से बात-चीत में कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को दो तरह के वायरस खोखला रहे हैं। पहला कोरोना वायरस और दूसरा पकोड़ानोमिक वायरस। भारत की लगातार डूबती अर्थव्यवस्था को लेकर जयवीर शेरगिल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस्तीफा मांगा है।

देखिये हमारे सहयोगी अजय झा ने उनसे बात की।

Category

🗞
News

Recommended