Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
प्रतापपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने मारपीट के बाद व्यक्ति के चेहरे पर तेजाब फेंक कर बुरी तरह घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर परिजन घटना स्थल पहुंचे तब हमलावर लहूलुहान व्यक्ति को छोड़कर भाग गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जसवंतनगर के ग्राम प्रताप पुर निवासी रमेश यादव पुत्र बीरबल सिंह यादव गुरुवार रात साढ़े आठ जसवन्तनगर बाजार से वापस बाइक पर सवार होकर गांव घर जा रहे थे वे घर पहुंचने वाले थे उसी समय कुछ बदमाशों ने उन्हें घेरकर उन की आंखो में पूर्व रंजिश से तेजाब डालकर व धारदार हथियारों से हमला किया लहूलुहान कर दिया पीड़ित द्वारा चीखपुकार होने पर परिजनो समेत ग्रामीणों के जुट जाने पर सभी भाग निकले। घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी जसवंतनगर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended