Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कैराना में घर में घुसकर युवक ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ में छेड़छाड़ कर दी। शोर-शराबे पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में छात्रा के पिता की ओर से कोतवाली पर तहरीर दे दी गई है। मामला नगर की एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पर तहरीर दी है। बताया कि वह कॉलेज में गया हुआ था। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री थी। आरोप है कि तभी एक युवक बदनियती से उसके घर के अंदर घुस आया और उसकी पुत्री के साथ में छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री को भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच शोर-शराबे पर आरोपी मौके से फरार होने लगा, जिस पर परिजनों ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। घटना के संबंध में डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended