Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गाँव का एक युवक होली के दिन अवैध असले से फायरिंग कर रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। मामला पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के संज्ञान में जाते ही तुरन्त उन्होंने थाना झिंझाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। वही झिंझाना पुलिस द्वारा जब इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की गई तो सुमित चौहान नामक व्यक्ति का नाम सामने आया। जिसको झिंझाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुमित चौहान एम टेक का फर्स्ट ईयर का छात्र है।और उसके बगल में खड़े सुरेश डीलर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है वही पुलिस अधीक्षक शामली विनीत जायसवाल ने जानकारी देकर बताया कि दोनों के खिलाफ अभियोग पंजिकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended