Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भारत में कोरोना वायरस के अबतक 81 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दिल्ली में छह मरीज़ों में वायरस पॉज़िटिव पाया गया है। दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने गोन्यूज़ से बात-चीत में बताया कि दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघरों को एहतियातन बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है और इसको फैलने से रोकना ही प्राथमिकता है।

कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों पर उन्होंने बताया कि दिल्ली में आइसोलेशन के एक हज़ार बेड तैयार किए गए हैं। दरअसल इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ये फैलता है तो ऐसे लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा जा रहा है और एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है। 

देखिए हमारे सहयोगी सिद्धार्थ पांडेय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से बात की।

Category

🗞
News

Recommended