Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली: कन्या सुमंगला योजना में आई कमी के बाद जिला प्रशासन ने योजना का प्रचार प्रसार करते हुए योजना का लोगों को लाभ पंहुचाए जाने का निर्णय लिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लोगों से योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जाने की अपील भी की है। शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। योजना का मुख्य उददेश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वाबलंबी बनाने में सहायता प्रदान करने, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होने बताया कि यह योजना एक अप्रैल 2019 से लागू की गई है। जिसमें लडकियों के जन्म से लेकर इंटरमीडिएट तक प्रदेश सरकार द्वारा 15 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होने कहा कि जनपद में योजना का सभी को लाभ पहुंचाये जाने के लिए कैम्प लगाये जा रहे है ताकि योजना का प्रचार प्रसार करते हुए उनका लाभ दिया जा सके। उन्होने सभी से योजना के फार्म भरकर उसका लाभ उठाये जाने का आहवान किया। 

Category

🗞
News

Recommended