Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मथुरा: बृंदावन पुलिस छटीकरा फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उस गाड़ी के पेपर मांगे तो दोनों अभियुक्त मुस्ताक पुत्र जुहूरिद्दीन निवासी कल्याणपुरी जिला भरतपुर, शाहिद उर्फ नंदू पुत्र अय्यूब निवासी जिला भरतपुर, पेपर दिखाने में आनाकानी करने लगे, तो पुलिस ने ऐप के जरिए से गाड़ी के नंबर को ट्रेस किया तो गाड़ी किसी और व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने गाड़ी की जामा तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर से पुलिस ने दो तमंचा और अवैध कारतूस बरामद किए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरों ने बताया कि हमारी गैंग में 6 लोग शामिल हैं। हम लोगों ने होली से 1 दिन पहले थाना बृंदावन इलाके के एनएच 2 से एक कैंटर लूटी थी, जो हमारे अन्य साथियों के पास है। 17 -18 दिन पहले भी हम लोगों ने थाना हाईवे इलाके से गिट्टी से भरे हुए हाईवा को लूटा था। 

Category

🗞
News

Recommended