Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली: कांधला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध चाकू और एक चोरी की बाइक बरामद की है, दरअसल ये पूरा मामला शामली के कांधला कस्बे के कैराना मार्ग बायपास का है। जहां पर कांधला पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उक्त युवक मौके से भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने युवक की घेराबंदी करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम इंतजार निवासी खुरगान कैराना कोतवाली बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक अवैध चाकू बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए इंतजार नाम के चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, और इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended