Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन राहगीर अपनी जान गवा रहे थे। 2 दिन पूर्व गड्ढा युक्त सड़क की बुलेटिन ऐप खबर चलने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हरकत में आया। जिसके बाद ठेकेदार ने सड़क पर गड्ढे भरवाने का कार्य शुरू करा दिया है। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। कैराना से शामली जाने के लिए गड्ढों से होकर करीब 1 घंटे का समय तय करना पड़ रहा था। वहीं गड्ढों में मोटरसाइकिल व अन्य वाहन गिरने के कारण हादसे हो रहे थे। जिसके बाद गत 18 मार्च को सर्कल ऐप पर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर बने गड्ढों की खबर प्रमुखता से चलाई गई थी। खबर चलने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हरकत में आया। जिसके बाद ठेकेदार राहुल शर्मा ने शामली नहर से कैराना की ओर बने बड़े गड्ढों को रोडे से भरवाने का कार्य शुरू कर दिया है। ठेकेदार राहुल शर्मा ने बताया कि 2 से 3 दिन में पानीपत खटीमा राजमार्ग को गड्ढा मुक्त करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को रोड़ी व तारकोल डालने का कार्य किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended