Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मथुरा: प्रदेश सरकार और मथुरा जिला प्रशाशन आम लोगो को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बता रही है। जिसमें सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोना और मास्क लगा कर रहने की अपील कर रहा है। लेकिन बाज़ार में सेनेटाइजर ओर मास्क की उप्लब्धता बनी रहे और नकली सेनेटाइजर, मास्क की कालाबाज़ारी ना हो इसके लिए आज मथुरा जिला प्रशासन ने केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक कर इन मुद्दों पर चर्चा की। कोरोना वायरस को  गंभीरता से लेते हुए मथुरा जिला प्रशासन लगातार बैठक ले रहा है और आज केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक जिला खाद्य विभाग ने ली। इस बैठक में केमिस्ट एसोसिएशन के लोगों से मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की। वही जनता से भी अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नही और मथुरा प्रशासन के साथ-साथ मेडिकल एसोसिएशन और केमिस्ट एसोसिएशन उनके साथ है। 22 मार्च 2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर जनता कर्फ्यू की अपील की गई है। कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए इस जनता कर्फ्यू मैं लोगों से अपना योगदान देने की भी अपील देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। जनता कर्फ्यू को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। 

Category

🗞
News

Recommended