Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार शनिवार 21 मार्च की रात से रविवार, 22 मार्च की रात 10 बजे तक सारी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्‍त कर दिया गया है। कोरोना के संक्रमण से आम जनता को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। दरअसल पैसेंजर ट्रेनों में सामान्‍य रूप से अक्‍सर भीड़ होती है। सारे कोच खचाखच भरे रहते हैं। ऐसे में संक्रमण बहुत घातक रूप ले सकता है। रेलवे के आदेश के अनुसार 21 मार्च की रात से लेकर 22 मार्च की रात 10 बजे के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी। हालांकि दिन में 7 बजे के समय पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अपने गंतव्‍य पर पहुंचने की अनुमति होगी।

Category

🗞
News

Recommended