Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली: मुजफ्फरनगर जनपद में लॉकडाउन पर बेखौफ बदमाशों ने खेत में एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। खेत में चारा काटने के दौरान दिन दहाड़े युवक के सर में गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दरअसल, मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव के जंगलों का है।  जहां डूंगर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक नितिन पुत्र कर्ण सिंह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। तभी अज्ञात बेखौफ बदमाशों ने लॉकडाउन में दिन दिनदहाड़े युवक की सर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फ़रार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही वारदात के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। तो वही मृतक युवक के  पिता की तहरीर पर बुढाना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जांच के बाद हत्या कांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended