Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश लॉक डाउन है। लोगों को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंस रखने की लाख नसीहतें दी जा रही हैं लेकिन इन सारे प्रयासों के बीच बैतूल जिले में एक महुए का पेड़ विलेन बन गया है। यहां बयावाड़ी गांव मे एक महुए के पेड़ से देवी प्रकट होने की अफवाह फैलने के बाद अंधविश्वास से घिरे सैकड़ों  लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पेड़ के पास पहुंच रहे हैं। जिससे कई लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। गांव मे एक पहाड़ी पर लगा महुए का पेड़ लॉक डाउन के दौरान विलन साबित हुआ है। सैकड़ों की तादाद में अंधविश्वासी लोग इस पेड़ के पास पूजा पाठ करने आ रहे हैं। लोगों के मुताबिक, पेड़ से देवी प्रकट हुई हैं जो उनकी दुख बीमारियां ठीक करेंगी । लेकिन इस समय जबकि पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है तब ऐसी हरकतें ना जाने कितने लोगों की जान ले सकती है। अंधविश्वास की पराकाष्ठा देखिए कि यहां महुए के पेड़ के पास एक महिला ने खुद को देवी का अवतार बता दिया है और वो लोगों को चमत्कार से ठीक करने के दावे कर रही है। ये महिला लोगों से ऐसे बात करती है जैसे वो सब कुछ जानती हो। सबसे हैरत की बात ये है कि इस पूरी नौटंकी की खबर जिला प्रशासन तक नहीं पहुंची और यहां मेला लग गया। जब कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की तब जाकर पुलिस एक्टिव हुई है और अब सख्त कार्यवाही करने की बात की जा रही है ।

Category

🗞
News

Recommended