Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली: कोरोना संक्रमण महामारी रोकने के लिए 24 मार्च से जनपद को लॉकडाउन किया गया हैं। वहीं लाॅकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की यूपी हरियाणा बॉर्डर पर डॉक्टरों ने स्कैनिंग की तथा कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण न मिलने पर लोगों को यूपी सीमा में प्रवेश कराया गया। भारत में कोरोना संक्रमण महामारी रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया था। वहीं हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में कार्य करने वाले लोगों की छुट्टी होने के बाद लोग वापस आ रहे थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर डॉक्टरों की दो टीम कैराना स्थित यूपी हरियाणा बॉर्डर पर तैनात हो गई। हरियाणा की ओर से आने वाले लोगों की कोरोना संक्रमण की प्राथमिक जांच की गई तथा उनके नाम पते भी लिखे गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही हैं। हरियाणा की ओर से आने वाले लोगों को यूपी हरियाणा बॉर्डर पर रोक कर डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की स्कैनिंग की जा रही हैं। लोगों से पूछा जा रहा हैं कि उनको बुखार, खांसी व नजला तो नहीं हैं और उनको 14 दिन तक पूरी तरह सावधानी बरतने के दिशा निर्देश दिए गए। डॉक्टरों द्वारा स्कैनिंग करने के बाद ही प्रत्येक व्यक्ति को यूपी सीमा में प्रवेश कराया जा रहा है। इस दौरान सीओ प्रदीप सिंह व एसडीएम देवेंद्र सिंह पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर मौजूद रहें।

Category

🗞
News

Recommended