Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार लॉकडाउन के लिए लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देशवासियों के साथ कोरोना की इस लड़ाई में शामिल हैं।

इसी के तहत प्रधानमंत्री ने पीएम केयर्स (PM-CARES) फंड बनाया है। इस फंड के ऐलान के कुछ मिनटों में अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए दान किए।
पीएम मोदी ने आज ट्वीट करके लोगों से मदद करने की अपील भी की है। इसमें फंड में हर देशवासी अपने स्‍वेच्‍छा से सहायता कर सकता हैं।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष स्वस्थ भारत बनाने में काफी सहायक होगा। यह फंड कोरोना वायरस की वजह से उपजे इन विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का जरिया बनेगा।

Category

🗞
News

Recommended