Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री द्वारा देश में 21 दिन का लाॅक डाउन किया गया हैं। वहीं अन्य प्रदेशों से लौट रहें लोगों की प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब शनिवार की रात अन्य जनपदों से लौटे लोग सड़क पर बैठे बेबस नजर आएं। सभी लोग बिना मेडिकल की जांच के ही नगर में प्रवेश कर गए। कोरोना संक्रमण के चलते 24 मार्च से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लाॅक की घोषणा कर रखी हैं। जिसके चलते हर जगह लाॅक डाउन किया गया हैं। लोग अपने घरों में कैद हैं। लेकिन इसके विपरीत अन्य प्रदेशों में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर फैक्ट्री बंद होने के बाद अपने घर लौट रहे हैं। लाॅक डाउन के कारण परिवहन की व्यवस्था भी बंद होने के बाद मजदूर लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं शनिवार की देर शाम करीब एक दर्जन लोग यूपी हरियाणा बॉर्डर से बिना मेडिकल की जांच के ही नगर में प्रवेश कर गए। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि नगर के अंबा पैलेस सहित अन्य रैन बसेरों में बाहर से आने वाले लोगों की रुकने व खाने-पीने की व्यवस्था की गई हैं। वहीं अन्य प्रदेशों से लौटे युवक अंबा पैलेस के बाहर बैठे नजर आएं। आसपास के लोगों ने युवकों को खाने के लिए केले व अन्य सामग्री दी। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। बताया गया कि जो लोग यूपी हरियाणा बार्डर से बिना स्वास्थ्य विभाग की स्कैनिंग के ही कैराना में एंट्री कर गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended