Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मन्दसोर: मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राम स्नेहा जैन ने वीडियो अपील जारी कर आमजन से अनुरोध किया है कि वे लॉक डाउन के दौरान आवश्यकता होने पर बाहर निकलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति सब्जी मंडी या किराने की दुकान पर जाते हैं और वहां अधिक संख्या दिखाई देती है तो 1 से 2 मीटर की दूरी बनाकर खड़े रहे और इंतजार करें। सुवासरा मेडिकल ऑफिसर द्वारा आमजन से अपील की है कि वे कम से कम घर के बाहर निकले, घरों में ही रहे। उन्होंने आमजन से कोरोना वायरस से लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Category

🗞
News

Recommended