Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1000 के करीब पहुंच चुकी है। 25 लोगों की मौत कोरोना के चलते के चलते हो गई है। मध्यप्रदेश में 38 मामले सामने आ चुके वहीं यूपी में 67 मामले सामने आ चुके हैं। नोएडा में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 27 केस पाए गए हैं। पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है, 21 दिन की सीमा इसलिए तय की गई थी कि जो संक्रमित है वो 14 दिन में ठीक हो जाएगा। वहीं जो लोग संक्रमण का शिकार हुए होंगे, उनके लक्षण भी इतने दिनों में सामने आ जाएंगे। और इन 21 दिन में साफ हो जाएगा कि कुल कितने लोग संक्रमित हैं। तो चलिए घर में रहते हैं। इन कोरोना वॉरियर्स की मदद करते हैं।

Category

🗞
News

Recommended