Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मंडला जिले के विकासखंड घुघरी में पानी की एक-एक बूंद के लिए ग्रामवासी तरस रहे हैं। जहां पर सरकार के द्वारा बड़ी से बड़ी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, वहीं ग्रामीण अंचल में रहने वालों का कहना है कि प्याऊ जल योजना का मजाक बना गया है। यहां पर पाइप लाइनें सिर्फ दिखाने के लिए बिछाई गई है। ग्राम में पानी पीने के लिए ग्रामवासी ग्राम से 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाते हैं वहां पर भी लाइन लगी होती है। लॉकडाउन के चलते एक व्यक्ति को पानी भरने में एक से डेढ़ घंटे लगते हैं। साथ ही ग्रामीणों का कहना है की पंचायत भवन जर जर होने के बावजूद पंचायत भवन में मरम्मत कार्य भी नहीं किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended